बच्चों के अधिकार
हम जानते हैं कि बच्चे ही प्रत्येक राष्ट्र का भविष्य होते हैं किन्तु वर्तमान युग में अनेक राष्ट्र तथा समाज ऐसे हैं जो कि इस बाल वर्ग के प्रति उदासीन हैं। उन्हें भविष्य का उच्च नागरिक बनाना तो दूर आजकल तो उन्हें स्कूल जाना तक नसीब नहीं होता है। हम कई जगह देखते हैं कि बहुत से बच्चे जिन्हें अभी स्कूल में होना चाहिए था वो आजकल किसी दुकान पर काम करते हुए देखे जा सकते हैं। बच्चे देश का भविष्य होते हैं और हमारा भविष्य खतरे में है। हम अपने भविष्य को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। आजकल बच्चे किसी दुकान पर काम करते हुए पाए जा रहे हैं तो उसका एक कारण उनके घर के हालात भी हैं। क्या इन बच्चों को पड़ने का अधिकार नहीं है ? सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत से अभियान इसमें सफल हुए हैं। मगर आज भी बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनको य...