बच्चों के अधिकार
हम जानते हैं कि बच्चे ही प्रत्येक राष्ट्र का भविष्य होते हैं किन्तु वर्तमान युग में अनेक राष्ट्र तथा समाज ऐसे हैं जो कि इस बाल वर्ग के प्रति उदासीन हैं। उन्हें भविष्य का उच्च नागरिक बनाना तो दूर आजकल तो उन्हें स्कूल जाना तक नसीब नहीं होता है। हम कई जगह देखते हैं कि बहुत से बच्चे जिन्हें अभी स्कूल में होना चाहिए था वो आजकल किसी दुकान पर काम करते हुए देखे जा सकते हैं। बच्चे देश का भविष्य होते हैं और हमारा भविष्य खतरे में है। हम अपने भविष्य को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। आजकल बच्चे किसी दुकान पर काम करते हुए पाए जा रहे हैं तो उसका एक कारण उनके घर के हालात भी हैं।

क्या इन बच्चों को पड़ने का अधिकार नहीं है ? सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत से अभियान इसमें सफल हुए हैं। मगर आज भी बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिनको ये अधिकार अभी तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में हमें और आपको इन सभी बच्चों कि मदद करनी चाहिए। आपको और हमको मिलकर अपना भविष्य सुधारना चाहिए और ये तभी संभव है जब हम और आप साथ मिलकर कदम से कदम मिला कर एक साथ इन बच्चों कि मदद करेंगे। इन बच्चों का बचपन मानो कहीं खो गया है। जिस बचपन में उन्हें खेलना कूदना चाहिए उस उम्र में
वे काम करने के लिए विवश हैं।

https://youtu.be/RD0u_K6nVSU
बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जो आज सड़कों पर भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं इन बच्चों को ये सब किसने सिखाया है। क्या इनके मां बाप ऐसा करने देते हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो देखना स्कूलों में ताले लगाने पड़ जाएंगे। बहुत से मां बाप अपने बच्चों कि स्कूल इसीलिए भी नहीं भेजते कि वे पड़ लिख कर क्या करेंगे क्यों कि नौकरी तो मिलनी है नहीं। ऐसा नहीं है अगर नौकरी नहीं भी है तो क्या हुआ कम से कम वो ऐसे भीख मांगने को मजबूर तो नहीं होगा। पड़ने से बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसीलिए अपने बच्चों को पड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उनको रोज़ स्कूल भेजना चाहिए और अपने देश के भविष्य को आगे बड़ने के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए।
हम कुछ ऐसे ही बच्चो कि मदद आपके माध्यम से करते हैं।आप का थोड़ा सा सहयोग किसी बच्चे को आगे पड़ने में मदद कर सकता है। इसीलिए आप लोगो से गुज़ारिश है कि आप नीचे दिए गए paytm no. पर अपना सहयोग दें।
धन्यवाद।
Paytm no. : 9870654172
Comments
Post a Comment